30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर मिल ही गया लगान फ़िल्म का ‘गोली गेंदबाज’ माइकल वॉन ने शेयर की वीडियो

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है। परफेक्ट एक्शन, बता दें कि वीडियो में जो युवक गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है वह हूबहू लगान फिल्म में 'गोली गेंदबाज' की तरह गेंदबाजी करता हुआ नजर आता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 7 Jun 2022, 10:47 PM IST

lagaan_film_goli_gendbaaj.jpg

lagaan film goli gendbaaj

क्रिकेट इतिहास (Cricket History) में बहुत कम ही ऐसे गेंदबाज हैं जिनका गेंदबाजी एक्शन दुर्लभ है। फिर वह चाहे श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हो, साउथ अफ्रीका के पॉल एडम्स या भारत के जसप्रीत बुमराह और शिविल कौशिक। इन सभी गेंदबाजों का एक अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन है। जिसकी वजह से इन सभी ने सुर्खियों बटोरी। वहीं हाल में ही श्रीलंका के मथिशा पथिराना भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं क्योंकि उनकी गेंदबाजी का एक्शन भी लगभग लसिथ मलिंगा की तरह ही है। अजीबोगरीब एक्शन वाले गेंदबाजों ने क्रिकेट फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ दी है। क्रिकेट इतिहास में जब कभी भी अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन की बात होगी, तो इन सभी गेंदबाजों का नाम पहली पंक्ति में होगा।

ये भी पढ़ें - भारतीय टीम के 3 दिग्गज बल्लेबाज, जो अब तक नही कर पाए T20 डेब्यू

इसी बीच एक अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें गेंदबाज गेंदबाजी करने के दौरान 7 से 8 बार हाथ घुमाता हुआ नजर आ रहा है। जो हूबहू लगान फिल्म में गेंदबाजी करने वाले 'गोली गेंदबाज' की तरह नजर आता है।

माइकल वॉन ने शेयर की दुर्लभ वीडियो -

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने फ्रीलांस कमेंटेटर चार्ल्स डगनेल की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'परफेक्ट एक्शन' यानी के सबसे सही एक्शन के साथ गेंदबाजी। वॉन ने जो वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में एक गेंदबाज एकदम अजीबोगरीब ढंग से बॉलिंग कर रहा है, यह एक अंतरराष्ट्रीय नहीं बल्कि किसी स्थानीय मैच की वीडियो लग रही है।

वीडियो ने गोली गेंदबाज की यादें ताजा कर दी -

इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि इस गेंदबाज का एक्शन हूबहू आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म लगान के 'गोली गेंदबाज' की तरह है। गौरतलब है कि लगान फिल्म में भी गोली गेंदबाज गेंद फेंकने के दौरान कई बार अपना हाथ घुमाता है और फिर जाकर गेंद फेंकता है। इसका उसे फायदा भी मिलता है और वह विकेट चटकाने में भी कामयाब रहता है। बता दे कि सोशल मीडिया पर, क्रिकेट फैंस इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की तुलना क्रिकेट फैंस लगान फिल्म के 'गोली गेंदबाज' से करते हुए मजेदार कमेंट लिख रहे हैं।

एक यूजर ने ट्विटर ने पर लिखा 'आप मलिंगा, बुमराह और पाथिराना को भूल जाइए, यह रहा सभी बॉलिंग एक्शन का किंग (G.O.A.T)