23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैंने अपनी आखिरी गेंद फेंक दी है, अपना आखिरी विकेट ले लिया : मिशेल जॉनसन

अपनी खतरनाक बाउंसर्स से दुनिया भर की बल्लेबाजों को डराने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने शनिवार को क्रिकेट की सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Aug 2018, 12:16 PM IST

मैंने अपनी आखिरी गेंद फेंक दी है, अपना आखिरी विकेट ले लिया : मिशेल जॉनसन

मैंने अपनी आखिरी गेंद फेंक दी है। अपना आखिरी विकेट ले लिया : मिशेल जॉनसन

नई दिल्ली । अपनी खतरनाक बाउंसर्स से दुनिया भर की बल्लेबाजों को डराने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने शनिवार को क्रिकेट की सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा कर दी है। आपको बता दें जॉनसन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं । इसके साथ ही उन्होंने साल 2018 में ही बिग बैश लीग से भी संन्यास की घोषणा की थी ।

2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन
साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 73 टेस्ट में टीम के लिए 313 विकेट हासिल किए थे । वहीं 153 वनडे मैच में जॉनशन ने 239 विकेट भी अपने नाम किए थे । 2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज में जॉनसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। पांच टेस्ट में उन्होंने कुल 37 विकेट निकाले थे और अपनी टीम को इंग्लैंड पर 5-0 की धमाकेदार जीत दिलाई थी। 2018 में जॉनसन कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेले थे।

टीम को बेस्ट न दे पाने की कारण लिया फैसला
पर्थनाउ के मुताबिक़ मिशेल जॉनसन ने कहा कि “इट्स ओवर, मैंने अपनी आखिरी गेंद डाल ली है और अपना आखिरी विकेट भी ले लिया है। आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं।उन्होंने आगे कहा मैं 100 % नहीं खेल पा रहा हूँ और अपनी टीम को भी अपना बेस्ट नहीं दे पा रहा हूँ ।
मेरे लिए टीम बहुत मायने रखती है ।

कोच बन कर सकते हैं वापसी
जॉनशन ने इसके साथ ही जीवन में आगे क्रिकेट कोच की रूप में भी क्रिकेट को अपना योगदान देने की बारे में सोचा है । लेकिन इस फैसले की लिए अभी वो तैयार नहीं हैं । जॉनसन ने आगे कहा मैं अपनी स्ट्रेंथ पर खेलना पसंद करता हूँ मुझें पता है मेरी काबिलियत क्या है । 36 साल की इस तेज गेंदबाज ने साथ ही बताया उन्हें युवाओं को कोचिंग देना पसंद है और इसी फिल्ड में वो आगे कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं ।