
Mitchell Starc warns Jos Buttler: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला स्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के मनुका ओवल मैदान में खेला गया। यहां रुक - रुक कर हो रही बारिश के चलते यह मैच पूरा नहीं हो सका और रद्द हो गया। इंग्लैंड ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। लेकिन इस आखिरी मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के बीच कुछ ऐसा हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान जब स्टार्क 5वें ओवर की चौथी गेंद डालने के लिए आते हैं तो बटलर ने गेंद डलने से पहले ही क्रीज छोड़ दी थी। ऐसे में स्टार्क ने उन्हें वॉर्निंग दी की वो ऐसा ना करें। इस दौरान उन्हें स्टंप माइक में यह भी कहते पकड़ा गया कि मैं दीप्ति नहीं हूं, लेकिन मैं ऐसा कर सकता हूं।
पिछले महीने जब भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर थी तब वनडे सीरीज के आखिरी मैच में दीप्ति शर्मा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर इंग्लैंड की बैटर को रन आउट कर दिया था। जिसके बाद एक नया विवाद शुरू हो गया था। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी और पूर्व दिग्गज इसके खिलाफ थे।
हालांकि 1 अक्टूबर से यह नियम वर्ल्ड क्रिकेट में लागू हो गया है। मगर जब दीप्ति ने ऐसा किया था तो क्रिकेट जगत दो भागों में बंट गया था, एक पक्ष दीप्ति के साथ खड़ा था, वहीं दूसरा पक्ष इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहा था। बता दें यह टी20 मुक़ाबला बारिश के चलते धुल गया। इंग्लैंड ने इस मैच में 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस दौरान बटलर ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इस स्कोर के सामने बारिश होने से पहले ऑस्ट्रेलिया 3.5 ओवर में 30 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था।
Published on:
15 Oct 2022, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.