
Mithali Raj
नई दिल्ली। मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। ये उपलब्धि उन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप 2017 में हासिल की। जहां भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन इंग्लैंड से हार गई। बाद में भारतीय कप्तान ने घोषणा कि थी कि 2017 आईसीसी महिला विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है और वो 2020 तक ही खेलना जारी रखेंगी। लेकिन अब उन्होंने इशारा किया है कि वो 2021 विश्व कप जो न्यूजीलैंड में आयोजित होना है उसमें भी खेल सकती हैं।
मिताली राज ने कहा कि मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं अगला विश्व कप खेलेंगी, लेकिन मैं तीन साल तक खेलना जारी रखूंगी और चौथे साल में आते—आते अगर क्रिकेट खेल सकती हूं तो जरूर विश्व कप खेलूंगी। मेरे लिए ये भी तय करना जरूरी होगी कि 2021 तक मेरी फॉर्म किस तरह की रहती है। इसीलिए मौजूदा समय में मैं 2018 टी20 विश्व कप के बारे में सोच रही हूं और बाकी मैच जो 2018 में खेले जाने हैं।
जब से विश्व कप खत्म हुआ है तब से भारतीय टीम ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है, जिसके बाद टीम के सदस्य मीडिया में ज्यादा समय बिता रहे हैं और मिताली राज ही यहां पर भी लीड कर रही हैं। 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि जुलाई से हम लोग बहुत बिजी हैं, लेकिन अच्छा लगता है कि पुरुष क्रिकेटरों की तरह ही हमें भी सम्मान मिल रहा है। लोग महिला क्रिकेटरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। ऐसा 2005 में नहीं था।
जब भारत विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था लेकिन आॅस्ट्रेलिया से हार गया था। अगर महिला टीम के खेलने की बात करें तो उन्हें जनवरी में 3 वनडे और 3 टी20 खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना है। ये सीरीज जबरदस्त हो सकती है क्योंकि इसी वक्त भारतीय पुरुष टीम भी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर होंगी। घरेलू सीजन हालांकि महिला क्रिकेटरों का दिसंबर में शुरू हो रहा है जहां से वो दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियां और भी पुख्ता करना चाहती हैं।
Published on:
10 Oct 2017, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.