31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली की खराब फॉर्म पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान कहा ’50 भी बनाए तो लगता है फेल हो गया’

विराट कोहली की खराब फॉर्म लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है और अब कोहली की खराब फॉर्म पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि अब विराट अगर 50 भी लगाए तो लगता है वह फेल हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Jun 2022, 9:58 PM IST

virat_kohli_current_form.jpg

Virat Kohli Current Form

कहते हैं उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है, इसी तरह खेल में भी उतार-चढ़ाव आते हैं और इसी उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के लिए फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। बता दें कि कोहली ने लगभग पिछले ढाई सालों से एक भी शतक नहीं लगाया है, विराट के बल्ले से आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ निकला था। इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस को विराट के बल्ले से 71वें शतक का इंतजार है। लेकिन खराब फॉर्म विराट कोहली का पीछा छोड़ती हुई नजर नहीं आ रही। फैंस सोच रहे थे वह आईपीएल में कुछ कमाल करेंगे, लेकिन विराट का बल्ला आईपीएल में भी ठंडा रहा

ये भी पढ़ें - भारतीय क्रिकेट टीम को मिला धांसू फिनिशर, एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप में मचा सकता है तबाही

फैंस को विराट से उम्मीदें ज्यादा -

गल्फ न्यूज (Gulf News) को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad azharuddin) ने कहा कि क्रिकेट फैंस को विराट कोहली से ज्यादा अपेक्षा है और वह अगर 50 भी बनाता है तो लोग बोलते हैं कि वह फेल हो गया। अजहर का मानना है कि विराट कोहली जल्दी वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा 'वह चाहे कोई भी हो, किसी भी खिलाड़ी के करियर में इस तरह का फेज जरूर आता है। वह लगातार काफी क्रिकेट खेल रहा है, लेकिन अब उसे छोटा सा ब्रेक मिल गया है, हम उम्मीद करते हैं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में फॉर्म में जरूर लौटेगा। बता दें कि आगामी साउथ अफ्रीका खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है।


शानदार रहा है क्रिकेट करियर -

गौरतलब है कि विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल दिखाया है। कोहली ने भारत के लिए 101 टेस्ट मैच खेलते हुए 7 दोहरे और 27 शतकों की मदद से 14440 रन बनाए हैं। जबकि 260 वनडे मुकाबलों में 58.07 की औसत से 13249 रन बनाए हैं, वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 43 शतक हैं। वही 97 टी-20 मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने 51.5 की औसत से 2394 रन बनाए हैं, T20 में विराट कोहली के नाम 30 अर्धशतक हैं।