Mohammed shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हर महीने 4 लाख रुपए के मासिक गुजारे भत्ता मिलने से खुश नहीं हैं। ऐसे में 34 वर्षीय क्रिकेटर की मुश्किले बढ़ने वाली हैं, क्योंकि उनकी पत्नी हसीन जहां इसके लिए दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। हाईकोर्ट के फैसले को बहुत बड़ी जीत बताते हुए मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा कि पति के स्टेटस और आय के हिसाब से मेंटेनेंस तय किया जाता है। शमी का जो स्टेटस और आय है, जिस तरह का उसका लाइफस्टाइल है, उसके हिसाब से चार लाख रुपए की आय कम है। हमने 7 साल पहले 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। उस हिसाब से अब महंगाई बढ़ गई है। सलाह के बाद.. हम फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।