
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इस मैच के हीरो हार्दिक पांड्या रहे थे। हार्दिक पांड्या ने पहले पाकिस्तान के तीन अहम विकेट लिए और इसके बाद नाबाद 33 रन बनाए। पांड्या ने अंतिम ओवर में सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। खैर इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस पांड्या की तारीफ कर रहे हैं।अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी हार्दिक को बधाई दी है। हसीन जहां से हार्दिक की तस्वीर शेयर की और उस पर कैप्शन भी दिया। इस कैप्शन को देखकर साफ लग रहा है कि उन्होंने शमी के ऊपर तंज कसा है। हसीन जहां का ये पोस्ट देखकर फैंस भी हैरान हो गए और इसके बाद हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हसीन जहां की पोस्ट पर बवाल
इंस्टाग्रााम पर हसीन जहां ने पोस्ट शेयर किया और इसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। हार्दिक की तस्वीर पोस्ट शेयर कर हसीन जहां ने कैप्शन में लिखा, बधाई। एक यादगार जीत, देश को जिताने के लिए हमारे टाइगर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये तो होना ही था, देश का रुतबा, देश की गरिमा, ईमानदारों, देशभक्तों से बचती है, ना कि क्रिमिनल औरतबाजों से।
ये पोस्ट देखकर आपको साफ लग रहा होगा कि हसीन जहां ने शमी के ऊपर निशाना साधा है। कुछ समय पहले हसीन जहां ने शमी के ऊपर कई तरह के शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बात बहुत विवाद खड़ा हुआ था। अब ये दोनों साथ में नहीं रहते हैं। हसीन जहां सोशल मीडिया के जरिए शमी के ऊपर हमेशा तंज कसती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- T20 में 6000+ रन और 400+ विकेट लेने वाले दुनिया के 2 दिग्गज खिलाड़ी
साल 2018 में हुए थे दोनों अलग
हसीन जहां के इस पोस्ट पर विवाद तो खड़ी होना लाजिमी था। सोशल मीडिया पर फैंस ने हसीन जहां को जमकर खरी खोटी सुनाई। कुछ फैंस ने तो जहां के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल भी किया। फैंस ने जहां पर कमेंट करते हुए कहा कि शमी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। इससे पहले भी फैंस ने जहां के कई पोस्ट पर उन्हें ट्रोल किया है।
दरअसल साल 2018 में शमी और हसीन जहां के बीच बड़ा पंगा हुआ था। अचानक जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया था। हालांकि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ। इन दोनों की एक बेटी भी हैं, जो जहां के साथ रहती हैं।
यह भी पढ़ें- SL vs BAN, Asia Cup 2022: श्रीलंका ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया
Published on:
2 Sep 2022, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.