टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। तीन मैचों की सीरीज में टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने की उपलब्धि भी भारतीय टीम ने हासिल कर ली है। इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। पाकिस्तान की टीम ने बहुत पहले ये कारनामा किया था। शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इस बार कमाल कर दिया है। वैसे टीम का ये आंकड़ा अभी और भी आगे जा सकता है। आगे भी जो सीरीज होंगी उसमें भारतीय टीम अजेय रहेगी। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना किसी भी टीम के लिए फ्यूचर में काफी मुश्किल होगा। आइए आपको बताते हैं एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने वाली तीन टीमों के बारे में बताते हैं।