31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup: Top 5 खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप में लगाए सबसे ज्यादा चौके

इस बार एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा, पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। जबकि दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होगा। इस आर्टिकल में जानिए एशिया कप में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 19 Aug 2022, 9:51 PM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Most Fours in Asia Cup: एशिया कप का बिगुल बज चुका है और 27 अगस्त से महफिल दुबई में सजने जा रही है। बता दें कि इस बार 12वें एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच देखने को मिलेगा, जबकि भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 28 अगस्त को होगा। वही एशिया कप इतिहास के बारे में बताएं तो भारतीय टीम सबसे ज्यादा सफल टीम है। टीम इंडिया ने कुल 7 बार इस टूर्नामेंट को जीता है लेकिन क्या आपको पता है कि इस टूर्नामेंट में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं? अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं

5) Rohit Sharma

भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हमारे लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद है। एशिया कप में खेले गए 27 मैचों में रोहित शर्मा ने कुल 77 चौके लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में 883 रन भी बनाए हैं, साथ ही वह एशिया कप में भारतीय टीम के कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: इन 5 भारतीय क्रिकेटरों के हैं सबसे महंगे घर


4) Virat Kohli

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने एशिया कप में कुल 80 चौके लगाए हैं। और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं इसके अलावा कोहली ने 883 रन भी इस प्रतियोगिता में बनाए हैं।


3) kumar Sangkkara

श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा इस लिस्ट में दूसरे तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। एशिया कप में खेले गए 24 मुकाबले में संगकारा ने कुल 107 चौके लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे दूसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच


2) Sachin Tendulkar

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट की दुनिया में भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में 23 मैच खेलते हुए 108 चौके लगाए हैं। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर के बल्ले से 971 रन भी निकले हैं।


1) Sanath Jayasuriya

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनत जयसूर्या इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। इसके अलावा वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पहले नंबर पर मौजूद हैं। 25 मैच खेलते हुए जयसूर्या ने 1220 रन बनाने के अलावा 139 चौके भी इस टूर्नामेंट में लगाए हैं।