
सुरेश रैना ने खोला अपने जीवन का सबसे बड़ा राज, एमएस धोनी को लेकर कही ये बात।
Suresh Raina and MS Dhoni : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना 15 अगस्त 2020 को संन्यास लेने की घोषणा की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर अच्छी केमिस्ट्री थी और दोनों अच्छे दोस्त भी थे। एमएस धोनी ने बेमिसाल क्रिकेट करियर के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से 15 अगस्त को संन्यास लेने का अचानक ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद क्रिकेट फैंस पूरी तरह से सन्न रह गए थे कि आखिर दोनों ने एक साथ ऐसा क्यों किया। सुरेश रैना ने अब अपने संन्यास का राज खोला है कि आखिर धोनी के साथ ही उन्होंने संन्यास क्यों लिया था?
बता दें कि धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के आधे घंटे के अंदर सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट ले लिया था। रैना ने अपने संन्यास को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि हम एक साथ इतने सारे मैच खेले। वह धोनी के साथ भारत और चेन्नई के लिए खेलने के लिए भाग्यशाली रहे।
हम दोनों को बहुत प्यार मिला। वह गाजियाबाद से और धोनी रांची से हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले धोनी के लिए खेले और फिर देश के लिए। यही कनेक्शन है। हमने हमने वर्ल्ड कप जीता है और धोनी एक महान लीडर और महान इंसान हैं।
वनडे में 5 हजार से ज्यादा रन
सुरेश रैना ने टीम इंडिया के लिए 2005 में डेब्यू किया था और डेब्यू टेस्ट में शतक भी जड़ा था। रैना ने 226 वनडे में 5615 रन बनाए हैं, जिनमें उनके 5 शतक और 36 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं 18 टेस्ट में 768 रन हैं तो 78 टी20 मैचों एक शतक और 5 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 1605 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े - पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी! जानें अब किस देश में होगा आयोजन
धोनी ने जिताए तीन टाइटल
वहीं, धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत आईसीसी के तीन टाइटल जीता है। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू और 2007 में पहली बार वह भारतीय टीम के कप्तान बने। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के खिताब जीते।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया का पलड़ा भारी, 19 साल से कंगारू भारत में नहीं जीत सके सीरीज
Published on:
05 Feb 2023 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
