टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा। आज वो अपना 41वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ लंदन में मना रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को ICC की तीनों ट्राफी दिलाई। धोनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी से बात नहीं करते हैं। अपने क्रिकेट करियर में भी वो ज्यादातर मीडिया से दूर रहे। सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रैंस में भी उन्होंने अपनी बात रखी। धोनी जरूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। साक्षी के साथ शादी से पहले धोनी का साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी से अफेयर की चर्चा थी। धोनी ने तो इस बारे में कभी बात नहीं की लेकिन राय लक्ष्मी ने जरूर मीडिया को ये बात बताई।