
Dhoni And ishan kishan
नई दिल्ली। शनिवार रात को आईपीएल के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में 2 जीत हो गई। आईपीएल में वैसे तो हर मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच ऐसी बॉन्डिग देखने को मिलती है जो अगले दिन मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन को कीपिंग के टिप्स देते नजर आए।
धोनी ने ईशान किशन को दिए विकेटकीपिंग के टिप्स
धोनी और ईशान किशन के इस मूमेंट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर इसलिए भी खास है, क्योंकि मैच के दौरान ईशान किशन ने धोनी को स्टंप करने की कोशिश की थी, लेकिन वो असफल हो गए थे। धोनी के इस काम को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स की उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन्स को धोनी का अपने जूनियर के साथ इस तरह का लगाव काफी पसंद आ रहा है।
किशन ने धोनी को स्टंप करने की कोशिश की थी
वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी को स्टंप करने की कोशिश करने वाले ईशान किशन को सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रॉल किया जा रहा है। ये किस्सा सीएसके की पारी के 16वें ओवर का है, जो मयंक मारकंडे गेंदबाजी कर रहे थे। मयंक की एक वाइड गेंद पर धौनी क्रीज से थोड़ा बाहर निकले, लेकिन जब कर इशान स्टंप्स उड़ा पाते, तब तक धौनी वापस क्रीज में पहुंच चुके थे। इसके बाद धोनी को मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन के साथ देखा गया, जहां वो उन्हें विकेटकीपिंग के टिप्स दे रहे थे।
आपको बता दें कि देर रात हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से रौंद दिया। 7 मैचों में मुंबई की ये दूसरी जीत थी। इस मैच में एमएस धोनी ने 21 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली थी।
Published on:
29 Apr 2018 12:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
