6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: धोनी के मुरीद हुए मैथ्यू हेडन, कहा – वे कचरा भी छू लें तो सोना बन जाता है

मैथ्यू हेडन ने कहा कि धोनी कचरा भी छू लें तो वो सोना बन जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, 'उनके अंदर काफी खूबियां हैं और वे काफी सकारात्मक कप्तान हैं। उन्होंने ना सिर्फ आइपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को भी बहुत कुछ दिया है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 May 2023, 5:17 PM IST

dhoni.png

Matthew Hayden on MS Dhoni IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन अपने अंतिम दौर में है। इस सीजना का फ़ाइनल मुक़ाबला चार बार कि चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुक़ाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। हेडन का कहना है कि यदि धोनी कचरा भी छू लें तो वो सोना बन जाएगा।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई दसवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, धोनी जादूगर हैं और वह यदि कचरे को भी छू लें तो वो सोना बन जाता है। उनके अंदर काफी खूबियां हैं और वे काफी सकारात्मक कप्तान हैं। उन्होंने ना सिर्फ आइपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को भी बहुत कुछ दिया है। हेडन ने कहा कि अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि धोनी आइपीएल के अगले सीजन खेलते हैं या नहीं। वे इतना कुछ हासिल कर चुके हैं कि वहां तक पहुंचना किसी और खिलाड़ी व कप्तान के लिए सपने की तरह हैं।

टूर्नामेंट की शुरूआत में टीम की गेंदबाजी कमजोर थी लेकिन धोनी ने उसी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा लिया। बल्लेबाजी में भी अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे का जिस तरह से इस्तेमाल किया गया, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। टूर्नामेंट में धोनी घुटने की चोट के साथ खेले हैं। उन्होंने बतौर खिलाड़ी अपने भविष्य पर फैसला लेने के लिये खुद को आठ नौ महीने का समय दिया है।

सुरेश रैना ने भी धोनी को लेकर कुछ ऐसा ही कहा है। रैना ने कहा था कि '14 सीजन 10 फाइनल, मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। एमएस धोनी ने इसे सरल रखा। वह श्रेय के हकदार हैं। और रुतुराज (गायकवाड़) ने मुझसे कहा था कि सीएसके धोनी के लिए खिताब जीतना चाहता है। पूरा भारत धोनी को आईपीएल जीतते हुए देखना चाहता है। लेकिन आज हमें जो देखने को मिला वह यह है कि चेन्नई को इस मैदान पर हराना बहुत चुनौतीपूर्ण है। वह जिस चीज को छूते हैं वह सोना बन जाती है, इसीलिए उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी रखा गया है।'