30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gallery: बिटिया के फंक्शन पर स्कूल पहुंचे धोनी, स्कूल स्टाफ के साथ ज़ीवा के दोस्तों से भी की मुलाकात

यह फोटोज़ और वीडियो महेंद्र सिंह धोनी की बेटी ज़ीवा सिंह धोनी के ट्विटर पर अपलोड की गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 14 Jan 2018, 2:59 PM IST

ziva singh dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से अपने कूल अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। टीम से फ्री होने पर धोनी हमेशा से ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते। इसके साथ ही इसी बीच उनके खास रिश्तेदार और दूर के दोस्तों की भी धोनी से मुलाकात हो जाती है।

धोनी की नन्ही सी बेटी ज़ीवा अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं, और पापा धोनी भी अपनी प्यारी सी बिटिया को दुनिया की हर खुशी देने की पूरी कोशिश करते हैं। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज़ और एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

यह फोटोज़ और वीडियो महेंद्र सिंह धोनी की बेटी ज़ीवा सिंह धोनी के ट्विटर पर अपलोड की गई हैं। बताया जाता है कि ये अकाउंट ज़ीवा सिंह धोनी का ऑफिशियल अकाउंट है। हालांकि ट्विटर ने अभी इस अकाउंट को वेरिफाई नहीं किया है।

बता दें कि बीते दिनों ज़ीवा के स्कूल में वार्षिक महोत्सव मनाया गया था। स्कूल के एनुअल फंक्शन में ज़ीवा को परफॉर्म भी करना था, लिहाज़ा ज़ीवा के पापा एम.एस धोनी बिटिया का हौंसला बढ़ाने के लिए ज़ीवा के स्कूल पहुंचे थे। इस खास मौके पर स्कूल के तमाम स्टाफ ने तो धोनी से मुलाकात की ही, साथ ही ज़ीवा ने अपने नन्हे दोस्तों को भी पापा से मिलवाया।

लेकिन सबसे खास बात तो ये है कि धोनी ने अपनी बिटिया के साथ-साथ बाकि के बच्चों के परफॉर्मेंस पर भी खूब तालियां बजाई और उनका मनोबल बढ़ाया। ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में ज़ीवा का डांस परफॉर्मेंस भी देखा जा सकता है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अभी फिलहाल वनडे टीम के ही सदस्य हैं। धोनी ने टेस्ट मैचों से सन्साय ले लिया है। जिसकी वजह से वे अभी भारत में ही अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।