रवि शास्त्री ने लगाया कयासों पर विराम
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी के सन्यास लेने की सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने बुधवार(July 18) को बताया कि "एम एस धोनी वह गेंद भरत अरुण को दिखाना चाहते थे। वह यह दिखाना चाहते थे कि गेंद कितनी खराब हुई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि मैच के दौरान कैसी कंडीशंस थी।" शास्त्री ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विराम लगते हुए बोला कि "यह सब बकवास है। एमएस कही नहीं जा रहे हैं।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि धोनी टीम के लिए अहम रोल अदा कर रहे हैं और आगे भी टीम को उनकी जरुरत है, वह सिर्फ गेंदबाजी कोच अरुण को दिखाना चाहते थे कि 45 ओवर के खेल के बाद गेंद में क्या बदलाव आए हैं।