17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL से पहले MS Dhoni और Suresh Raina ने लिया अचानक संन्यास, गहरे दोस्त हैं दोनों

MS Dhoni के संन्यास की अटकलें पिछले साल संपन्न हुए विश्व कप के बाद से ही लग रही थी, लेकिन धोनी ने चुप्पी साध रखी थी।

2 min read
Google source verification
ms_dhoni_retires_before_ipl.jpg

MS Dhoni retiresfrom international cricket

नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उनके साथ-साथ उनके काफी अच्छे दोस्त और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथी तथा बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वापसी का ऐलान कर दिया है। धोनी ने इसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर की है। धोनी आखिरी बार 2019 जुलाई में आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप (ICC ODI Cricket World Cup 2019) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे थे। वह करीब 13 महीने से क्रिकेट मैदान से बाहर हैं और अगले महीने 19 तारीख से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के जरिये करीब 14 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर कदम रखेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम वीडियो को आईसीसी ने भी ट्वीट किया है।

IPL 2020 : पहले हफ्ते में बाहर रहेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी, यह है बड़ी वजह

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, Aaron Finch के नेतृत्व में जानें किन्हें मिली जगह

लंबे समय से लग रही थी अटकलें

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें पिछले साल संपन्न हुए आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के बाद से ही लग रही थी, लेकिन धोनी ने अपने संन्यास पर चुप्पी साध रखी थी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट मैदान से, बल्कि लोगों से और सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी थी। अब जब वह आईपीएल 2020 (IPL 2020) के लिए वह चेन्नई कैंप में शामिल होने पहुंचे तो वहां से ही अपने फैसले का ऐलान कर दिया है। छह साल पहले दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बीते कई दिनों से धोनी के संन्यास अटकलें थीं, लेकिन वह इसलिए चुप थे, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस को ही वह अपने संन्यास का ऐलान करना चाहते थे।

आईपीएल में खेलते रहेंगे

महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय विश्व कप 2019 के बाद इस साल 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के जरिये मैदान पर वापसी करना चाहते थे, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई और धोनी की वापसी भी टल गई। अब वह 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाले आईपीएल 2020 में दिखेंगे। बता दें कि धोनी ने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है।