ईसीबी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज (England vs Australia T20 Series Schedule) क्रमश: चार, छह और आठ सितंबर को साउथेम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेलेगी। वहीं तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज (Eng vs Aus ODI series Schedule) के सारे मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के मैच क्रमश: 11, 13, और 15 सितंबर को होंगे।