अभी टूर्नामेंट में हालांकि एक साल से भी ज्यादा का समय बाकी है, इसके बावजूद आईसीसी ने अभी से टी-20 विश्व कप 2021 को लेकर बैकअप प्लान बना रखा है। एक क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो जिस तरह से भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसे देखते हुए आईसीसी ने यह बैकअप प्लान तैयार किया है। उसका मानना है कि अगर कोरोना महामारी के कारण भारत टूर्नामेंट के आयोजन में असमर्थता जताता है तो उसके लिए पहले से तैयारी होनी चाहिए, ताकि अफरा-तफरी की स्थिति पैदा न हो। इसलिए उसने अभी से श्रीलंका और यूएई को पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 के बैकअप वेन्यु के तौर पर रखा गया है।