7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी का नया हेयर स्टाइल मचा रहा है बवाल, देखें तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी T20 और ODI सीरीज खेलकर भारत लौट आए हैं और वह यह खली समय अपने दोस्तों और फैमिली के साथ बिता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 10:31 AM IST

MS DHONI HAIRSTYLE

धोनी का नया हेयर स्टाइल मचा रहा है बवाल, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब पहली बार महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में आए थे तब उनके लम्बे बालों की चर्चा खूब हुई थी और वो लोगो के जेहन में स्टाइल आइकॉन बनकर छा गए थे। धोनी हमेशा ही अपने हेयर स्टाइल और अपनी दाढ़ी को नया लुक देते रहते हैं। इंग्लैंड में T20 और ODI सीरीज खेलकर वापस लौटे धोनी ने अपने बालों को नया लुक दिया है जोकि अब ट्रेंड में नहीं है लेकिन पहले यह रेट्रो लुक काफी चलन में रहा था। धोनी के लुक अपनाने के बाद इसका ट्रेंड में लौटना तय है।


धोनी का V-HAWK
धोनी ने जो नया लुक लिया है वह 'वी-हॉक' नाम से चर्चित है। धोनी की पिक्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जो पिक्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं उसमे धोनी का फेस कंही दिख रहा है। उनका सिर्फ बैक लुक दिखाई दे रहा है जिसमे उनके बाल काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। धोनी यह नया लुक देने वाली कोई और नहीं बल्कि मशहूर हेयर स्टाइलिश, धोनी की दोस्त और बिग बॉस सीजन-6 की प्रतिभागी रह चुकी सपना भवनानी हैं। सपना ने ही धोनी की यह फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ धोनी का एक वीडियो भी सपना ने शेयर किया था।

सपना ने शेयर किया था वीडियो
हेयर स्टाइलिश सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाली है जिसमें वो धोनी को एक नया लुक दे रही हैं । सपना इस वीडियो में धौनी की शेविंग करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह रेजर या ट्रिमर की बजाए उस्तरा इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें सपना ने फाजिल नाम के एक शख्स से उस्तरा चलना सीखा है । और इस वीडियों में सपना ने गुरु पुर्णिमा के अवसर पर फजील को धन्यवाद देती नजर आ रही हैं । सपना ने इसके साथ यह भी बताया की फजील से सीखे गए हुनर की आजमाइश का मौका धौनी पर मिला गया। इसके साथ ही सपना ने जिस उस्तरे से धौनी की दाढी बनाई उसे 'लकी चार्म' बताते हुए अपने पास रख लिया।