23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Eng : वनडे में 10 हज़ार रन पूरे करते ही धोनी ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, अपने पूरे करियर में नहीं कर पाए ये

उन्होंने इस पारी में वनडे क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं धोनी के इस कीर्तिमान के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।

2 min read
Google source verification
dhoni

Ind vs Eng : वनडे में 10 हज़ार रन पूरे करते ही धोनी ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, अपने पूरे करियर में नहीं कर पाए ये

नई दिल्ली। मेजबान इंग्लैंड ने शनिवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को 86 रनो से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में भारतीय पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 37 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में वनडे क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं धोनी के इस कीर्तिमान के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।

धोनी का शर्मनाक रिकॉर्ड
जी हां! धोनी भारत के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओवरसीज में बिना शतक लगाए वनडे क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। धोनी भारत के चौथे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस कीर्तिमान को छुआ है इस से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारत की दिवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस कीर्तिमान को अपने नाम कर चुके हैं। सभी खिलाड़ियों का भारत के अलावा ओवरसीज में भी बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है और सभी ने ओवरसीज में शतक भी जड़े हैं। बता दें सिर्फ वनडे में ही नहीं धोनी ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में ओवरसीज में शतक नहीं लगाया है।

प्लकंट ने की शानदार गेंदबाजी
बीती रात खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने भारत के सामने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 322 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरे ओवर खेलने के बाद 236 रनों पर ढेर हो गई। भारत का आखिरी विकेट 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल (12) के रूप में गिरा। भारत के लिए सुरेश रैना ने 46 और कप्तान विराट कोहली ने 45 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 37 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए लियाम प्लकंट ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। डेविड विले और आदिल राशिद ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। मार्क वुड को एक विकेट मिला।

रूट का शानदार शतक
इस से पहले इंग्लैंड के लिए जोए रूट (113) के बेहतरीन शतक लगाया। रूट के अलावा कप्तान इयोन मोर्गन ने 53 और डेविड विले ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। रूट पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 116 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक सिक्स लगाया। रूट ने कप्तान के साथ 103 रनों की साझेदारी की और जब टीम अंत में फंस रही थी तब विले के साथ छठे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। भारत के लिए कुलदीप ने तीन सफलताएं हासिल की। उनके अलावा पांड्या, उमेश और चहल को एक-एक विकेट मिला। सिद्धार्थ कौल इस मैच में भी अपना खाता नहीं खोल पाए।