Mumbai Indians, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई बड़े खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जिससे कई फ्रेंचाईजियों को झटका लगा है। इसमें एक नाम श्रीलंका के दिलशान मदुशांक का भी जुड़ गया है। मदुशांक को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी है। जिसके चलते वे इस सीरीज से बाहर होगए हैं, वहीं उनके आईपीएल 2024 खेलने को लेकर संदेह है।