2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL : आज होगी रनों की बरसात, इंदौर में पंजाब से भिड़ेगी मुंबई

पंजाब ने सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर वह तीसरे स्थान पर आत्मविश्वास से बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 May 2018, 11:00 AM IST

Match preview

नई दिल्ली। खराब फॉर्म से जूझ रही मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब से होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। दूसरी तरफ पंजाब ने सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर वह तीसरे स्थान पर आत्मविश्वास से बनी हुई है।

पांड्या भाई अच्छी लय में
इस सीजन में मुंबई की बल्लेबाजी नहीं चली है। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी एक-दो मैचों में ही चला है। उनकी टीम में केवल सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ही लगातार रन बना रहे हैं। मुंबई के तूफानी बल्लेबाज केरन पोलार्ड का बल्ला भी खामोश ही रहा है। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या भाइयों ने बल्ले से पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। इन दोनों पर टीम के निचले क्रम को संभालने की जिम्मेदारी है। गेंदबाजी में मुंबई एक बार फिर मयंक मरक डे पर निर्भर रहेगा। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेघन और मुस्तफिजुर रहमान पर बड़ी जिम्मेदारी है।

मयंक अग्रवाल और एरॉन फिंच का बल्ला शांत
उधर, पंजाब की टीम तीनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन कर रही है। उसकी क्रिस गेल और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी पंजाब की सफलता का मुख्य कारण रही है। इन दोनों ने टीम को मनमाफिक शुरुआत दी है और इस मैच में इन दोनों से यही उम्मीद है। टीम के मध्यक्रम को करूण नायर ने अच्छे से संभाला है और कई उपयोगी पारियां खेली हैं। लेकिन, पंजाब के लिए युवराज सिंह , मयंक अग्रवाल और एरॉन फिंच का बल्ला शांत रहा है। इन तीनों की फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब है।

मुजीब उर रहमान की शानदार गेंदबाजी
गेंदबाजी में कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने आगे आकर टीम की अगुआई की है। मोहित शर्मा और बरिंदर सरण ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। एंड्रयू टाई गेंदबाज के तौर पर अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं। इस क्षेत्र में टीम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान ने निभाई है। वह टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए हैं।

टीमें :

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर शरण, एंड्रयू टाई, अक्षदीप नाथ , प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर दार।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, केरन पोलार्ड, मुस्तफिजुर रहमान, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, राहुल चहर, इविन लुइस, सौरभ तिवारी, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, तजिन्दर सिंह, शरद लुंबा, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक मरक डे, अकिला धनंजय, अनुकूल रॉय, मोहसिन खान, एमडी निधीश, मिशेल मैक्लेघन, एडम मिलने।