30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविचन्द्र अश्विन को पीछे छोड़ नाथन लायन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज

लायन ने भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ते हुए यह उपलबड़ी हासिल की है। लायन ने अपने टेस्ट करियर में 12 टेस्ट की 211 पारियों में 31.78 के औसत से 450 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अश्विन ने 86 टेस्ट की 162 पारियों में 24.13 की औसत से 442 टेस्ट विकेट झटके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 11 Dec 2022, 12:25 PM IST

lyon.png

Nathan Lyon Record Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच द एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मुक़ाबले में स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। इस मैच में लायन ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किया। इसी के साथ वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आठवे गेंदबाज बन गए।

लायन ने भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ते हुए यह उपलबड़ी हासिल की है। लायन ने अपने टेस्ट करियर में 12 टेस्ट की 211 पारियों में 31.78 के औसत से 450 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 154 रन देकर 13 विकेट है। अश्विन ने 86 टेस्ट की 162 पारियों में 24.13 की औसत से 442 टेस्ट विकेट झटके हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 93 टेस्ट की 171 पारियों में 22.95 की औसत से 439 विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट चटकाने वाले लायन ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) ने चटकाया है। सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन (800) के नाम है. उनके बाद वॉर्न, जेम्स एंडरसन (673), अनिल कुंबले (619), स्टुअर्ट ब्रॉड (566), कर्टनी वाल्श (519) का नंबर आता है।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 419 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इसी के साथ कंगारू टीम ने सीरीज में 2-0 से क्ली स्वीप कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए 497 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियन टीम मात्र 77 रन पर ऑलआउट हो गई। चौथी पारी में वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाजी 20 रन का अंकाड़ा भी नहीं छू पाया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 53 साल पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में वेस्टइंडीज को 382 रन से हराया था।