29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवीन उल हक पर इंटरनेशनल लीग टी20 ने लगाया 20 महीने का बैन, ये है वजह

इंटरनेशनल लीग टी20 ने नवीन उल हक पर 20 महीने का बैन लगाते हुए यह कार्यवाही की है। उनपर अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए यह कार्यवाही की है। वह इस लीग में शारजाह वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Dec 2023, 3:50 PM IST

naveen.png

Naveel ul haq got banned for 20 months: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक खेल से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनके विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब नवीन एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनपर इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) ने 20 महीने का बैन लगाया है।

इंटरनेशनल लीग टी20 ने उनपर अनुबंध के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए यह कार्यवाही की है। वह इस लीग में शारजाह वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में समाप्त हुए सीजन में नवीन ने 9 मैचों में 24.36 की औसत से 11 विकेट लिए थे। हालांकि इस बैन को लेकर नवीन ने अबतक कोई प्रतिकृया नहीं दी है।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद नवीन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह केवल टी20 क्रिकेट खेलना चाहते थे। ऐसे में यह उनके लिए बड़ा झटका है। उन्होंने अपना वर्कलोड और टी20 क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए ही वनडे से संन्यास लिया है। नवीन अब आईपीएल 2024 में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) की ओर से खेलते हुए नज़र आएंगे।