11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजोत सिंह सिद्धू ट्विटर पर इन क्रिकेटरों को करते हैं फॉलो, मोदी को भी करते हैं पर किसी गांधी को नहीं

कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हालही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 Aug 2018, 9:28 AM IST

नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर बुरी तरह फसते नजर आ रहे हैं। वह पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री व पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के पीएम पद के शपथ समारोह में आमंत्रित किए गए थे। हलाकि तीन क्रिकेटरों को आमंत्रण मिला था जिसमे पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी था लेकिन सिद्धू ही पाकिस्तान जा सके। सिद्धू जबसे पाकिस्तान गए हैं तबसे विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। बता दें कि सिद्धू ट्विटर(@sherryontopp) पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके 392 हजार फोल्लोवेर हैं और वह केवल 45 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें कई क्रिकेट खिलाड़ी हैं और कई राजनेता भी लेकिन कुछ ऐसे नाम जो होने चाहिए वह नदारद नजर आते हैं और तीखे सवालों के साथ हास्य पैदा करते हैं।


इन क्रिकेटरों को फॉलो करते हैं सिद्धू-
मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, डेल स्टेन, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंदर सहवाग, केविन पीटरसन, सचिन तेंदुलकर, शेन वार्न, सुरेश रैना, युवराज सिंह और विराट कोहली। इसके अलावा भी वह कई बड़ी खेल जगत की हस्तियों को फॉलो करते हैं। वह कई क्रिकेट एनालिस्ट और कमेंटेटर्स को भी फॉलो करते हैं।


मोदी, ओबामा को पर किसी गांधी को नहीं-
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले भारतीय जनता पार्टी में थे जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह पंजाब सरकार में मंत्री हैं। ट्विटर पर वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी फॉलो करते हैं पर वह राहुल गांधी या सोनिया गांधी को फॉलो नहीं करते। यह चीज कई सवाल खड़े करती है। हलाकि सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को फॉलो करते हैं, इसके साथ ही राजनेताओं में वह पूर्व कांग्रेस सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मंगतिवार को फॉलो करते हैं।