
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 14 सदस्यीय टीम स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। कीवी टीम में डेरिल मिचेल वापसी करने में सफल रहे हैं। हाल ही में पैर की चोट के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल सके थे। वहीं, चोट के कारण काइल जैमिसन बाहर हो गए हैं, उनकी जगह स्कॉट कुगलेइजन की टीम में एंट्री हुई है। जैमिसन बैक इंजरी के कारण लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।
केन विलियमसन और टिम साउदी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज काफी खास होने वाली है। ये दोनों ही इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में अपने 100-100 मैच पूरे करेंगे। बता दें कि ये दोनों दिग्गज अब तक न्यूजीलैंड के लिए 98 मैच खेल चुके हैं। अगर कोई इंजरी नहीं हुई तो 8 मार्च को हेडिंगले ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में ये दोनों अपने 100 टेस्ट पूरे कर लेंगे। इसके साथ ये न्यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें और छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।
बोल्ट और ब्रेसवेल को भी नहीं चुना
न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने हाल ही में कम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले ट्रेंट बोल्ट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना है। वहीं, माइकल ब्रेसवेल का भी चयन नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उंगली में चोट के बाद फिलहाल वह रिहैब पर हैं।
यह भी पढ़ें : क्या यशस्वी फिर कर सकेंगे बल्लेबाजी, जानें रिटायर हर्ट और रिटायर आउट में अंतर?
न्यूजीलैंड टीम स्क्वॉड
टिम साउदी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मैट हेनरी, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, नील वैगनर और विल यंग।
यह भी पढ़ें : यशस्वी के शतक पर सहवाग दनदनाता बयान, बोले- अंग्रेजों को उनकी औकात दिखा दी
Published on:
18 Feb 2024, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.