नई दिल्ली। अपने समय के स्टार ऑल राउंडर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी सर रिचर्ड हेडली आंत में कैंसर से पीड़ित हैं। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हेडली की पत्नी डायना हेडली के हवाले से बताया कि एक ट्यूमर को निकालने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी है। हेडली के कैंसर की जानकारी आईसीसी ने भी ट्वीट करते हुए दी। आईसीसी ने ट्वीट करते हुए यह बताया कि ऑपरेशन के बाद हेडली अब पहले से बेहतर है।