30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया है। टीम ने एक बदलाव किया है। मार्क चैपमैन की जगह अनुभवी ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को मौका दिया है। वहीं श्रीलंका ने बिनुरा फर्नांडो के स्थान पर कासुन रजिता को खिलाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 Oct 2022, 1:09 PM IST

69.jpg

New Zealand vs Sri Lanka T20 world cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 27वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेगी।

दोनों टीमों में हुए ये बदलाव -
न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। टीम ने मार्क चैपमैन की जगह अनुभवी ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को मौका दिया है। वहीं श्रीलंका की टीम चोट से परेशान है। दुशमंता चमीरा के बाद अब उनके तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। उनकी जगह पर कासुन रजिता को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है।

कीवी टीम इस मुकाबले को जीतने के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पांच अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी। वहीं अगर श्रीलंका इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड ने पहले मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उसका दूसरा मुक़ाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। तीन अंकों के साथ कीवी टीम ग्रुप 1 के टॉप पर बनी हुई है। श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। जबकि दूसरे मैच में से ऑस्ट्रेलिया से मात खानी पड़ी। दो अंकों के साथ श्रीलंका अंक तालिका में पंचवे स्थान पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
न्यूजीलैंड - केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलेन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

श्रीलंका - दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, धनंजय डिसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षाणा, लाहिरु कुमारा, कासुन रजिता।