11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAKvsZIM : जिम्बाब्वे को हराते हुए पाकिस्तान ने रचा इतिहास ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने चेस करते हुए लगातार सबसे ज्यादा बार मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। पाकिस्तान की ये लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 9वी जीत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Jul 2018, 5:24 PM IST

zim

PAKvsZIM : जिम्बाब्वे को हारते हुए पाकिस्तान ने रचा इतिहास ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

नई दिल्ली। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने मेजबान जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। ये जिम्बाब्वे की इस सीरीज में दूसरी हार थी। इस मैच को जीतने के साथ पाकिस्तान ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया।

पाकिस्तान नाम किया एक और कीर्तिमान
जी हां! इस जीत के साथ पाकिस्तान ने चेस करते हुए लगातार सबसे ज्यादा बार मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। पाकिस्तान की ये लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 9वी जीत है। ऐसा करने वाली पाकिस्तान विश्व की पहली टीम है। पाकिस्तान से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आठ-आठ बार ये कारनामा कर चुके है। इसके अलावा इस मैच में एक और कीर्तिमान बना जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज सुलेमान मीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के लिए अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली है। सुलेमान ने तबातोड़ बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इतना ही नहीं ये पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अब तक खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इस से पहले पाकिस्तान के खिलाफ वेस्ट इंडीज के इविन लुईस ने 91 रनों की पारी खेली थी।

जिम्बाब्वे की शानदार बल्लेबाजी
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की अच्छी शुरुआत रही सलामी बल्लेबाज सुलेमान मीर के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। सुलेमान ने केफास झुवाओ (24 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने तारिसई मुसाकंदा (33 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े।पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, शादाब खान और हुसैन तलत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान जीत की ओर
162 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की भी शुरुआत अच्छी रही। पाकिस्तान को लिए फखर ज़मन ने शानदार बल्लेबाजी कर अच्छी शुरुआत दिलाई। फखर ने 38 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। फखर का विकेट भी सुलेमान ने ही लिया। फखर के अलावा हुसैन तलत ने भी 44 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान सरफराज़ अहमद ने 38 रन बनाए।