नई दिल्ली। एशिया कप के दूसरे सुपर फोर मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शोएब मलिक की बेहतरीन पारी के दम पर तीन विकेट के जीत हासिल की। लेकिन इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली, अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान और स्टार स्पिनर राशिद खान ने कुछ ऐसा व्यवहार किया, जिसके कारण आईसीसी ने उनपर जुर्माना लगा दिया है।