31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली को एटीट्यूड सुधारे की दी नसीहत, कहा – उसे लगता है उसने सब कुछ हासिल कर लिया

आफरीदी का कहना है कि विराट को अपना एटीट्यूड सुधारे की ज़रूरत है। आफरीदी ने कहा कि उन्हें खुद का सामना करना होगा और अपने रवैये को देखना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Jun 2022, 1:00 PM IST

vk_sa.png

शाहिद आफरीदी ने विराट कोहली के एटीट्यूड पर सवाल उठाए हैं।

Shahid Afridi statement on Virat Kohli: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के खराब फॉर्म पर एक बयान दिया है। आफरीदी का कहना है कि विराट को अपना एटीट्यूड सुधारे की ज़रूरत है। आफरीदी ने कहा कि उन्हें खुद का सामना करना होगा और अपने रवैये को देखना होगा। दरअसल विराट लंबे समय से खरब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में आफरीदी का यह बयान इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच से पहले आया है।

शाहिद आफरीदी ने समा टीवी से कहा, 'क्रिकेट में एटीट्यूड सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं सबसे ज्यादा उसी की बात करता हूं। क्रिकेट के प्रति आपका नजरिया है या नहीं?’ पाकिस्तानी दिग्गज ने कहा, ‘कोहली अपने करियर में पहले दुनिया में नंबर 1 बल्लेबाज बनना चाहते थे। लेकिन क्या अब भी वे ऐसा करना चाहते हैं। क्या अब भी वे अभी भी उसी प्रेरणा से क्रिकेट खेल रहे हैं, यही बड़ा सवाल है।‘

अफरीदी ने कहा, ‘कोहली के पास क्लास है, लेकिन क्या वह सच में फिर से नंबर-1 बनना चाहते हैं। या उन्हें लगता है कि उन्होंने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है। अब बस आराम और टाइम पास करो। अगर ऐसा है तो यह एटीट्यूड ठीक नहीं है।'

बता दें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में विराट कोहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाए। कभी एक ही सीजन में 4 शतक लगाने वाले कोहली इस सीजन में मात्र दो अर्धशतक लगा पाये और तीन बार गोल्डन डक पर भी आउट हुए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल