30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अहम मौकों पर आप नहीं चलते’, रिपोर्टर के सवाल पर बाबर आजम ने दिया करारा जवाब

एक रिपोर्टर ने बाबर से पूछा, 'आपकी परफॉर्मेंस को लेकर अगर बात करें, तो आप अहम मौकों में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं, तो उसके ऊपर आप क्या कहेंगे?' इसपर बाबर ने कहा, 'देखें, जब करेंगे भी तो भी कहेंगे कि इसने आसान हालातों में ऐसा किया, और जब नहीं होता तो वो वैसे ही कहते हैं। मेरे ख्याल से जिस तरह ऑस्ट्रेलिया वाला मैच था, वो मेरे ख्याल से कोई नहीं, मैं ही खेला था।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 13 Dec 2022, 3:19 PM IST

aaaa.png

इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान पाकिस्तान को 26 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है। वहीं पाकिस्तान के हाथ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का मौका निकल गया है। इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान बाबर से एक पत्रकार ने अजीबो-गरीब सवाल पूछा। जिसका पाकिस्तानी कप्तान ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

एक रिपोर्टर ने बाबर से पूछा, 'आपकी परफॉर्मेंस को लेकर अगर बात करें, तो आप अहम मौकों में उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं, तो उसके ऊपर आप क्या कहेंगे?' इसपर बाबर ने कहा, 'देखें, जब करेंगे भी तो भी कहेंगे कि इसने आसान हालातों में ऐसा किया, और जब नहीं होता तो वो वैसे ही कहते हैं। मेरे ख्याल से जिस तरह ऑस्ट्रेलिया वाला मैच था, वो मेरे ख्याल से कोई नहीं, मैं ही खेला था।'

एक अन्य रिपोर्टर ने बाबर से सवाल किया, 'कल आप जिस बॉल पर आउट हुए थे, क्या आपको वह समझ नहीं आई थी क्या मामला था? आप जैसे बड़े बल्लेबाज और ऐसी बॉल पर आउट हो गए?' बाबर को इस सवाल पर गुस्सा नहीं आया, उन्होंने मुस्कुराते हुए इसका जवाब दिया। बाबर ने कहा, 'मामला तो कुछ नहीं है। जब गलत खेलेंगे तो आउट तो आप होंगे ही। लेकिन मेरे ख्याल से मैं जो सोच रहा था कि बॉल थोड़ा सा अंदर आएगा, लेकिन विकेट पर होल्ड किया जिसके वजह से गैप बन गया।'

बता दें इस मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए इंग्लैंड ने 343 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम मैच के आखिरी दिन 268 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 74 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इस हार ने पाकिस्तान के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को काफी कम कर दिया है। इंग्लैंड पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच 17 दिसंबर से कराची नैशनल स्टेडियम में खेला जाना है।