31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबर आजम के इस ट्वीट ने जीता भारतीय फैंस का दिल, आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली से कहा ‘स्टे स्ट्रांग’

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कोहली के समर्थन में आए हैं। इंग्लैंड को भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने एक ट्वीट किया है और उन्हें 'स्ट्रांग' रहने को कहा है। बाबर ने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वे कोहली के कंधे पर हाथ रख कर खड़े हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jul 2022, 11:40 AM IST

146.jpg

बाबर आजम कोहली के समर्थन में आए हैं।

Babar azam tweet on Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कभी हर दूसरी सीरीज में शतक लगाने वाले कोहली का बल्ला आज पूरी तरह से शांत है। पिछले तीन सालों में उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। वहीं उन्हें हर सीरीज के बाद आराम दे दिया जात है। उनके फॉर्म को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों का कहना है कि विराट को भारतीय टीम से अब बाहर कर देना चाहिए और उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहिए। लेकिन इन सब के बीच उन्हें चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का साथ मिला है।

पाकिस्तान के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम कोहली के समर्थन में आए हैं। इंग्लैंड को भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने एक ट्वीट किया है और उन्हें 'स्ट्रांग' रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें- ललित मोदी की इस हरकत के चलते शशि थरूर को देना पड़ा था इस्तीफा

बाबर ने लिखा, 'ये समय भी गुजर जाएगा, 'स्टे स्ट्रांग'।' उनके इस ट्वीट ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया और लोग उनकी तारीफ करने लगे। बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ वाली अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो में वे कोहली के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे।

उसके इस ट्वीट पर के फैन ने लिखा, 'इससे खूबसूरत मैसेज हो ही नहीं सकता। क्रिकेट का एक महान खिलाड़ी दूसरे महान खिलाड़ी का बुरे वक़्त पर समर्थन कर रहा है।" बाबर इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, लॉर्ड्स के मैदान में लिए चार विकेट

वहीं लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने मात्र 16 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने तीन चौके भी लगाए। उनके शॉट्स को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे आज बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन तभी डेविड विली की एक गेंद पर वे बल्ला लगा बैठे और विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे दिया।


विराट पहले वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। वे ग्रोइन इंजरी के चलते नहीं खेले थे। विराट ने वनडे में आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से वे वनडे में 19 पारियां खेली हैं। इसमें 37.78 के औसत से 718 रन बना बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्‍ट स्‍कोर 89 का रहा है।