28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट्ट ने जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कसा तंज

जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। अब उनकी इंजरी पर कई दिग्गज अपने बयान दे रहे हैं। कई लोगों ने टीम मैनेजमेंट को इसका दोषी ठहराया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी अब बुमराह की इंजरी पर सवाल खड़े किए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 30 Sep 2022, 7:41 PM IST

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। अभी तक उनकी जगह किसी को शामिल नहीं किया गया है। साउथ अफ्रीकी सीरीज में उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की इंजरी के बाद टीम मैनजमेंट के ऊपर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि मैनेजमेंट ने बुमराह को जल्दी खिला दिया। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने भी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बुमराह की चोट पर बयान दिया है। सलमान ने उनकी चोट पर निशाना भी साधा है और मैनेजमेंट के ऊपर भी सवाल खड़े किए है।


पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान

सलमान बट्ट ने कहा, बुमराह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और फिर IPL में भी खेलते हैं। उनका एक्शन भी इस तरह का है कि पीठ पर बोझ पड़ता है। बुमराह एक फरारी या लिम्बोर्गिनी की तरह है। ये लग्जरी कारें होती हैं और इनमें स्पीड होती है। इन्हें वीकेंड कार कहा जाता है। हर समय इन्हें नहीं चलाया जाता है।

उन्होंने आगे कहा, रोजमर्रा की कार टोयोटा कोरोला होती है। इसे आप हर समय चला सकते हैं और कुछ फर्क नहीं पड़ता है। वीकेंड कार को आप वीकेंड में ही चला सकते हैं। मुझे लगता है कि बुमराह को हर मैच में नहीं खिलाना चाहिए। इस बात का ध्यान मैनेजमेंट को रखना होगा।



बुमराह की इंजरी कब ठीक होगी?

बुमराह की पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण चोट लगी है। रिपोर्ट के अनुसार वो 4 से 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इस चोट से वो पहले भी गुजर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दो टी-20 मैच उन्होंने खेले लेकिन वो पूरी तरह फिट नहीं लगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में वो बाहर बैठे थे। रोहित शर्मा ने कहा था कि वो अगले दो मैचों की लिए मौजूद रहेंगे। फैंस को ये सुनकर थोड़ी राहत मिली थी लेकिन इसके बाद बुरी खबर आई थी। अभी BCCI ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बुमराह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। अगर उनकी सर्जरी नहीं होगी तो फिर वो टी-20 वर्ल्ड कप में जा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने जसप्रीत बुमराह की चोट पर मैनेजमेंट के ऊपर सवाल खड़े किए