30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL न सही, फिर भी भारतीय फ्रेंचाइज़ीस के लिए खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानिए कहाँ और कैसे

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स आईपीएल में तो नहीं खेल पाते, पर जल्द ही उन्हें भारतीय फ्रेंचाइज़ीस के लिए खेलने का मौका मिलेगा। पर कहाँ और कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Nov 2022, 12:43 PM IST

pakistan_cricket_team.jpg

Pakistani Players

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग / IPL) दुनिआ की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग (T20 Cricket League) है। दुनियाभर के क्रिकेटर्स इसमें खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं। कारण हैं एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म, शानदार क्रिकेट और ढेर सारे पैसे। जी हाँ, आईपीएल के ज़रिए क्रिकेटर्स जमकर कमाई कर सकते हैं। कई खिलाड़ी तो जितना आईपीएल में कमाते हैं, उतना अपने देश के लिए खेलते हुए कुछ सालों में भी नहीं कमा पाते। ऐसे में इस टी-20 लीग को खेलने के लिए यह एक बहुत बड़ा कारण है। पर एक देश ऐसा भी है, जहाँ के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए बीसीसीआई ने इजाज़त नहीं दे रखी है। और वो देश है पाकिस्तान।


क्यों नहीं खेल सकते पाकिस्तानी खिलाड़ी?

आईपीएल के शुरुआती सीज़न में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी आईपीएल में हिस्सा लिया था, जिसका उन्होंने जमकर लुत्फ़ उठाया था। पर इसके बाद के किसी भी सीज़न में खेलने का मौका पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला। कारण था 2008 में हुआ 26/11 आतंकी हमला। इसके बाद से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल और अन्य सभी बीसीसीआई टूर्नामेंट्स/सीरीज़ को खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसका भारतीय सरकार ने भी समर्थन किया। आईपीएल में न खेल पाने को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने समय-समय पर अपना दुःख भी जाहिर किया है और भारत के साथ क्रिकेट संबंधों को सुधारने की गुज़ारिश भी की है। पर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ देश को ऊपर रखते हुए पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध सुधारने में किसी भी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव के कंधे पर रखकर गौतम गंभीर ने चलाई बंदूक, साधा विराट कोहली पर निशाना

अब भारतीय फ्रेंचाइज़ीस के लिए खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अब भारतीय फ्रेंचाइज़ीस के लिए खेलने का मौका मिलेगा। पर आईपीएल में नहीं। दरअसल आईपीएल की ही तर्ज पर शुरू हुई साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 अगले साल से शुरू होगी। इस लीग की 6 टीमों को भारतीय फ्रेंचाइज़ीस ने ही खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स को पर्ल की टीम, चेन्नई सुपर किंग्स को जोहानसबर्ग की टीम, मुंबई इंडियंस को केपटाउन की टीम, सनराइज़र्स हैदराबाद को पोर्ट एलिजाबेथ की टीम, दिल्ली कैपिटल्स को प्रिटोरिया की टीम और लखनऊ सुपर जायंट्स को डरबन की टीम मिली हैं।
पहले इस समय पाकिस्तान को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलनी थी। पर अब किसी कारण के इस सीरीज़ के टलने की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को SA20 में खेलने की अनुमति दे दी है। यूँ तो इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है, पर वाइल्ड कार्ड नियम के तहत पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का मौका सभी फ्रेंचाइज़ीस को मिलेगा।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: ICC ने किया कुछ नियमों में बदलाव, जानिए डिटेल्स