8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2020 एशिया कप की मेजबानी मिली पाकिस्तान को, भारत के खेलने पर खड़ा होगा सस्पेंस

एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में लिया गया फैसला BCCI ने भारत के खेलने का फैसला सरकार पर छोड़ा दुबई में हो सकता है मैचों का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 30 May 2019, 11:16 AM IST

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

दुबई। सितंबर 2020 में होने वाले एशिया कप के लिए ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) ने आयोजन स्थल का ऐलान कर दिया है। ACC ने 2020 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी है। मंगलवार को हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में ये फैसला किया गया कि अगले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। हालांकि टूर्नामेंट के सभी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एशिया कप में हिस्सा लेने वालीं ज्यादातर टीमें पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी नहीं होंगी।

BCCI बोला- सरकार करेगी फैसला

एशिया क्रिकेट काउंसिल के इस फैसले के बाद बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के वहां खेलने का फैसला पूरी तरह सरकार करेगी, जो फैसला सरकार का होगा बोर्ड उसी को मानेगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान को एशिया कप के सभी मैचों का आयोजन यूएई में ही कराना होगा।

भारत के खेलने पर खड़ा होगा सस्पेंस

आपको बता दें कि अगर एशिया का आयोजन पाकिस्तान में होता है तो इसमें भारत के खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच खराब चल रहे रिश्तों की वजह से भारत एशिया कप का बहिष्कार भी कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान के पास इसका आयोजन दुबई में कराना होगा। हालांकि पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू मैच अपने घर में ही खेल सकती है।

पीसीबी ने कहा- इस पर हम विचार-विमर्श करेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के मुताबिक, " एसीसी की बैठक में पाकिस्तान ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट का आयोजन अपने देश में करेगा, लेकिन टूर्नामेंट के स्थान का फैसला एसीसी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर किया जाएगा। उस वक्त पाकिस्तान में राजनीतिक और सुरक्षा की स्थिति को देखकर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। अगर परिस्थितियां पाकिस्तान में मैच कराने के खिलाफ रहीं, तो हम तटस्थ स्थानों का इस्तेमाल करेंगे।’