
Pakistan Vs Sri Lanka Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 राउंड का पांचवा मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और गत चैम्पियन श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के टॉस में बारिश के चलते देर हो रही है। कोलंबो में इस वक़्त जमकर बारिश हो रही है और मैदान को पूरी तरह से ढक दिया गया है।
कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ था तो टॉस की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन बारिश फिर से आ गई। इस कारण टॉस में और ज्यादा देरी होगी। कोलंबो में खेले गए सभी मैचों में अबतक बारिश ने दाखल दी है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में अगर यह मैच बारिश से धुल जात है तो सुपर 4 की अंक तालिका में नेटरनरेट के हिसाब से श्रीलंका फ़ाइनल में जगह बना लेगा।
भारत और पाकिस्तान मुक़ाबले की तरह इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश होती है और मैच पूरा नहीं हो पाता तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के तीन -तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका फ़ाइनल में जगह बना लेगा। श्रीलंका का नेट रनरेट -0.200 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट -1.892 है। दोनों के अभी दो - दो अंक हैं।
Published on:
14 Sep 2023, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.