
Asif Ali misbehaved with fan: पाकिस्तान के ऑलराउंडर आसिफ आली अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में वे अफगानी गेंदबाज फरीद अहमद के साथ धक्का मुक्की करते नज़र आए थे। ठीक उसी अंदाज़ में एक बार फिर आली एयरपोर्ट के बाहर एक फैन से भिड़ गए।
एशिया कप 2022 का फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीत लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम घर लौटी, तो एयरपोर्ट पर कुछ फैंस सेल्फी लेने के लिए आ गए। इस दौरान आसिफ अली के पास भी एक फैन सेल्फी के लिए आया। फैन ने सेल्फी लेने के लिए उनका हाथ पकड़ लिया। पाकिस्तानी खिलाड़ी को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने फौरन फैन को गुस्से में घूरा और उसका हाथ एक तरफ झटक दिया।
यह पूरा वाक्य कैमरे में कैद हो गया। आसिफ के इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ ने आलोचना की, तो कुछ फैन्स को ही गलत ठहरा रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं, जब आसिफ ने इस तरह का बर्ताव दिखाया हो। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 130 रन की जरूरत थी। पाकिस्तान ने 110 रन पर 8 विकेट गिर गए थे और उनकी आखिरी उम्मीद आसिफ आली थे। तभी 19वां ओवर में फरीद अहमद लेकर आए।
आसिफ ने इस ओवर में फरीद की चौथी गेंद पर सिक्स लगा दिया। यहां से पाकिस्तान को जीत के लिए 8 गेंद पर 12 रनों की जरूरत थी। तभी आसिफ ने लंबा शॉट लगाने की कोशिश की और कैच दे बैठे। अफगानिस्तान के गेंदबाज फरीद ने इस विकेट का जश्न कुछ इस अंदाज में मनाया कि आसिफ अपना आपा खो बैठे और उन्होंने पहले गेंदबाज को धक्का दिया और फिर मारने के लिए बल्ला उठा लिया। मैदानी खिलाड़ी और अंपायरों के बीच बचाव के दोनों को शांत किया गया।
Updated on:
15 Sep 2022, 12:38 PM IST
Published on:
15 Sep 2022, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.