1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्न ने तो की थी कुलदीप की तारीफ, पर भड़क उठें पाकिस्तानी फैंस

शेन वार्न ने भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ की। इस पर क्रिकेट के पाकिस्तानी दिवाने नाराज हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Oct 2017, 2:05 PM IST

kuldeep yadav

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वार्न ने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की है। शेन वार्न ने कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि अगर कुलदीप यादव खेल के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करते हुए संयम रखें तो वह जल्द ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर के रूप में यासिर शाह को चुनौती दे सकते हैं। वार्न की इस तारीफ पर क्रिकेट के पाकिस्तानी दिवाने भड़क गए। पाकिस्तानी क्रिकेटर फैंस ने वार्न के ट्वीट पोस्ट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के सभी गेंदबाज भी मिलकर यासिर शाह की बराबरी नहीं कर सकते।

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज है कुलदीप
कुलदीप यादव टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज है। इस स्पिन गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से इस साल सभी दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। कुलदीप यादव ने हाल ही में समाप्त हुए सीरीज में हैट्रिक विकेट लिया था। कुलदीप यादव ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान 4 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट हासिल किए।

यासिर शाह का ये है करियर ग्राफ
पाकिस्तान गेंदबाज यासिर शाह ने 27 टेस्ट मैचों से 157 विकेट और 17 एकदिवसीय मैचों से 18 विकेट हासिल किए है। यासिर ने 2 टी-20 मैच खेले है। लेकिन इसमें एक भी विकेट ले पाने में संभव नहीं हो पाए। वार्न की टिप्पणी पर यासिर को कई पाकिस्तानी फैंस ने टेस्ट का बेहतरीन गेंदबाज बताया है। जबकि कई लोगों को कहना जब कुलदीप विदेश में खेलने जाएंगे तब के प्रदर्शन पर उनका भविष्य टिकेगा।

सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर माने जाते है वॉर्न
वॉर्न क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर माने जाते है। टेस्ट क्रिकेट में वे 708 और वनडे में 293 विकेट ले चुके है। जबकि वन डे मुकाबलों में 293 विकेट ले चुके है। वार्न दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज है, जिनके नाम पर 1000 से ज्यादा विकेट दर्ज है।

कुलदीप ने कहा शुक्रिया

कुलदीप यादव ने शेन वार्न की इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। कई भारतीय फैंस ने भी इस पर ट्वीट किया।