1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत के बचाव में आए पार्थिव पटेल, कहा- फॉर्म में आने में थोड़ा समय लगेगा

- ऋषभ पंत ( Rishabh pant ) पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं - पार्थिव पटेल ( Parthiv Patel ) ने जल्द उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद जताई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 3 Jan 2020, 8:53 AM IST

rishabh.jpeg

नई दिल्ली। भारतीय टीम ( Indian Team ) के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) खराब प्रदर्शन की वजह से लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो उनका समर्थन कर रहे हैं। भारतीय टीम के ही सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ( Parthiv Patel ) ने ऋषभ पंत का बचाव किया है। पार्थिव ने पंत का बचाव करते हुए कहा है कि एक-दो पारियां उनके प्रति बनाए गए विचारों को बदल सकती हैं और उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे सकती हैं।

2019 में इन तीन मैच विनर खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, एक को तो फेयरवेल मैच भी नहीं मिला खेलने को

कोई क्या कह रहा है, ये मायने नहीं रखता- पार्थिव पटेल

आपको बता दें कि पार्थिव पटेल फिलहाल रणजी ट्रॉफी में गुजरात के लिए खेल रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात और बंगाल के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच से पहले पार्थिव ने कहा, "जब टीम प्रबंधन और चयनकर्ता आपके साथ हैं तो बाहर कोई क्या कह रहा है, वो मायने नहीं रखता। यह सिर्फ मौजूदा पल में रहने और अपने आप को व्यक्त करने की बात है।" पार्थिव ने आगे कहा कि वो अच्छा कर रहे हैं, इसलिए उनको लेकर चर्चा हो रही है। पिछली सीरीज में उन्होंने अच्छा किया है। उनके पास प्रतिभा है और टीम उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे रही है।

जल्द फॉर्म में आ जाएंगे ऋषभ पंत- पार्थिव

ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर पार्थिव का मानना है कि वो दबाव के कारण बेहतर नहीं खेल पा रहे हैं। उनके फॉर्म में आने में थोड़ा सा समय लगेगा। उन्होंने कहा, "अगर आप भारत के लिए खेल रहे हैं तो दबाव तो होगा। अलग-अलग स्थिति में हर खिलाड़ी के ऊपर दबाव होता है। दबाव में आपकी काबिलियित निखर कर आती है। विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने अच्छा किया। आप देख सकते हैं कि मैदान पर वह लुत्फ ले रहे हैं। जब वह इस दबाव की स्थिति से बाहर निकलेंगे तो वो एक बेहतर खिलाड़ी बनेंगे।"