आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 18वें सीज़न में चार टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली हैं। ऐसे में अब इन चारों टीमों की कोशिश टॉप-2 में लीग स्टेज खत्म करने की रहेगी, जिससे फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 के रूप में दो मौके मिले। आज, गुरुवार, 22 मई को इस टूर्नामेंट का 64वां मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर खेला जाएगा। गुजरात ने 12 मैचों में 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस समय गुजरात पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं लखनऊ के 12 मैचों में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट्स हैं और वो पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (GT vs LSG) के मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि आज के मैच में कौनसी टीम बाज़ी मारेगी।