पंजाब की बात करें, तो कप्तान श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मार्को जेनसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर नज़र रहेंगी और साथ ही अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार भी। वहीं बेंगलुरु को फाइनल में पहुंचाने की ज़िम्मेदारी कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या और जोश हेज़लवुड के कंधों पर रहेगी।