21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BCCI अवार्ड सेरेमनी में कोहली-राहुल संग पहुंचे ये दिग्गज, तस्वीरों में देखें सेरेमनी की रौनक

इस अवार्ड शो में भारतीय टीम के सरे खिलाड़ी मौजूद थे। आइए देखते हैं इस अवार्ड शो की कुछ दिलचस्प तस्वीरें

2 min read
Google source verification
Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक कार्यक्रम में पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोहली को 2016-27 और 2017-18 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहने के कारण यह अवार्ड दिया गया।

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

कोहली ने 2016-17 सीजन में 13 टेस्ट मैचों में 74 की औसत से 1332 रन बनाए थे। सीमित ओवरों में कोहली ने 27 मैचों में 1516 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 84.22 रहा। कोहली ने 2017-18 सीजन में लाल गेंद से छह मैचों में 89.6 की औसत से अपने खाते में 896 रन डाले।

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

स्मृति मंधाना को 2017-18 की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया।

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

हरमनप्रीत कौर को 2016-17 सीजन की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट महिला खिलाड़ी चुना गया।

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को भी अवार्ड दिए गए इनमें जलज सक्सेना, परवेज रसूल, क्रूणाल पांड्या के नाम शामिल हैं। जलज और रसूल को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं क्रूणाल पांड्या को विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी चुना गया।

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने एम.के. पटौदी मेमोरियल लेक्चर में अपनी बात रखी। वह इन वार्षिक अवार्ड में भाषण देने वाले पहले गैर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बने।

Photo Gallery : look who all came for the BCCI annual awards

इस अवार्ड शो में अफ़ग़ानिस्तान की टीम भी आयी थी। सभी खिलाडियों ने इस अवार्ड समारोह का जमकर लुफ्त उठाया। गुरुवार को भारत अफ़ग़ानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा।