25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Photos / Pics : कुक का संन्यास, राहुल और पंत का शतक, एंडरसन का रिकॉर्ड सब कुछ था इस एक मैच में

Pics : कुक का संन्यास, राहुल और पंत का शतक, एंडरसन का रिकॉर्ड सब कुछ था इस एक मैच में

कोहली ने खोया अपना आपा इस मैच को इंग्लैंड ने 118 रन से जीत लिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने श्रृंखला 4-1 के अंतर से जीत ली। इस मैच में ढेरों कीर्तिमान बने आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं इस की झलक।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Sep 2018, 3:18 PM IST

cook

ये मैच इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक के करियर का आखिरी मैच था। कुक ने मैच के बाद कहा, "यह सबसे शानदार सप्ताह रहा। बीफी (इयान बोथम) से मुझे एक संदेश मिला और उन्होंने कहा कि क्या आपके पास स्क्रिप्ट लेखक हो सकता है? मेरी टीम के साथ साझा की गई यादें। कुछ बहुत अच्छे क्षण।"

cook

एलिस्टर कुक का कहना है कि रिकॉर्ड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज एंडरसन इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ऐसी उपलब्धि हासिल करने के लिए उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता का आंकलन मैं नहीं कर सकता।

cook

एंडरसन नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब दुनिया में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन ने मेकग्रेथ के 563 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम अब 564 विकेट हो गए हैं।

cook

लोकेश राहुल (149) और ऋषभ पंत (114) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 204 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के बावजूद भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

cook

राहुल ने 224 गेंदों की पारी में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 149 रन की शानदार पारी खेली।

cook

पंत ने 146 गेंदों की पारी में 15 चौके और चार छक्कों की मदद से 114 रन रन बनाए। राहुल और पंत को आदिल राशिद ने आउट किया।

cook

ओवल मैदान पर भारत को इंग्लैंड के हाथों पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को 118 रन से हार का सामना करना पड़ा।

cook

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पहला टेस्ट 31 रन से, दूसरा पारी और 159 रन से तथा चौथा टेस्ट 60 रन से जीता था। भारत ने तीसरा टेस्ट 203 रन से अपने नाम किया था।