मेरठ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार पर एक बच्चे के साथ धक्का-मुक्की करने और पड़ोसी से मारपीट करने का आरोप है। मेरठ (Meerut) के टीपी नगर निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह आरोप लगाया है कि वह स्कूल बस से अपने बच्चे को लेने गए थे। इसी बीच वहीं पर प्रवीण कुमार की गाड़ी भी पहुंच गई। रास्ते में जाम लगा था। इससे खफा प्रवीण ने गुस्से में स्कूल बस के ड्राइवर और उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट पर उतर आए और बच्चे को भी धक्का दिया। इस मारपीट में दीपक शर्मा की अंगुली टूट गई है। उसमें फ्रैक्चर बताया जाता है।