28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रीति जिंटा ने शशांक को लेकर किया भावुक पोस्ट, कहा – वक़्त आ गया है इसपर बात करने का…

टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शशांक सिंह को लेकर चल रही बातों पर चुप्पी तोड़ते एक पोस्ट शेयर किया है। प्रीति ने अपने इस भावुक पोस्ट में शशांक की जमकर तारीफ की है और उन्हें स्पेशल बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Apr 2024, 4:36 PM IST

shashank_singh_1.jpg

Preity Zinta on shashank Singh, IPL 2024: युवा ऑलराउंडर शशांक सिंह को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें हो रही हैं। शशांक ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ गुरुवार को बेहतरीन पारी खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को मैच जिताया। जिसके बाद से आईपीएल मिनी ऑक्शन में उनकी नीलामी पर हुआ विवाद को फिर हवा मिल गई और लोग इसपर चर्चा करने लगे।

टीम की सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अब इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ते एक पोस्ट शेयर किया है। प्रीति ने अपने इस भावुक पोस्ट में शशांक की जमकर तारीफ की है और उन्हें स्पेशल बताया है। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर शशांक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे ऐसा लगता है कि नीलामी में और हमारे बारे में अतीत में जो बातें कही गई हैं। उसपर बात करने का आज बिल्कुल सही दिन है। ऐसी परिस्थिति में जहां अभी शशांक हैं वहां आम लोग आत्मविश्वास खो चुके होते। दबाव में झुक गए होते और हतोत्साहित हो गए होते। लेकिन शशांक ने अपने साथ ऐसा नहीं होने दिया।'

बॉलीवुड अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'शशांक बहुत से लोगों की तरह नहीं है। वह सच में स्पेशल है। इसलिए नहीं कि वह एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है, बल्कि अपने पॉज़िटिव एटीट्यूड और अविश्वसनीय स्प्रिट के कारण। उन्होंने उनपर किए गए जोक्स और कमेंट्स को बहुत सहजता से लिया और कभी खुद को विक्टिम नहीं बनाने दिया। उन्होंने खुद को सपोर्ट किया और हमें दिखाया कि वह किस चीज से बने हैं। और इसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।'

प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'मैं उनका सम्मान करती हूं और उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे आशा है कि वह आप सभी के लिए एक उदाहरण बनेंगे कि जब जीवन एक अलग मोड़ लेता है और स्क्रिप्ट के अनुसार नहीं चलता तो उस से कैसे डील करते हैं। क्योंकि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं! इसलिए शशांक की तरह खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें और मुझे यकीन है कि आप जीवन के खेल में भी 'मैन ऑफ द मैच' बनेंगे।'

बता दें ये वही शशांक सिंह हैं जिन्हें लेकर आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 का विवाद हुआ था। मिनी ऑक्शन में शशांक को कोई टीम नहीं खरीदना चाहती थी। इस बीच पंजाब किंग ने उन्हें बेस प्राइज पर खरीद ने के लिए पैडल उठाया।शशांक को खरीदने के कुछ देर बाद पंजाब किंग्स को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्हें लगा कि उन्होंने गलत खिलाड़ी को खरीद लिया है। दरअसल, इस मिनी ऑक्शन में एक और शशांक सिंह थे जिनकी उम्र 19 साल थी।

बाद में प्रीति जिंटा और नेस वाडिया समेत अन्य लोगों ने ऑक्शन करा रहीं मल्लिका सागर को इस बारे में बताया और खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नियमों के अनुसार ऑक्शन में बिके खिलाड़ी का नाम वापस नहीं होता, ऐसे में पंजाब को शशांक सिंह को अपने स्क्वॉड में शामिल करना पड़ा। हालांकि बाद पंजाब की टीम ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर क्लियर किया कि वह शशांक सिंह को खरीदकर संतुष्ट हैं।