
virat kohli and suryakumar yadav
India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया इस समय तीन मैचों के T20 सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर है T20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पीसीए स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों ही टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का एक प्रैक्टिस वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह दोनों शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं और कुछ गजब के शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हल्ला बोलने के लिए एकदम तैयार है और दोनों के बल्ले से बड़ी पारियां निकलने की उम्मीद है
विराट और सूर्या उड़ाएंगे ऑस्ट्रेलिया की नींद:
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है इसमें विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव कुछ आकर्षक शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कोहली हर्षल पटेल और यूज़वेंद्र चहल की गेंदबाजी पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं उनके साइड में दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही खतरनाक फॉर्म में दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
देखें वीडियो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 20 सितंबर को शुरू होगी। इसके बाद दूसरा T20 मुकाबला 23 सितंबर को नागपुर में खेला जाएगा। जबकि 25 तारीख को तीसरा मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर और मार्कस स्टोइनिस चोट के चलते खेलते हुए नही दिखेंगे।
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
India Squad for 3 T20i Against Australia 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवि आश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
Updated on:
18 Sep 2022, 8:47 PM IST
Published on:
18 Sep 2022, 8:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.