31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Punjab Kings vs Kolkata Knight Rider: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की कप्तानी नितीश राणा कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Apr 2023, 3:12 PM IST

2_1.jpg

Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का दूसरा मुक़ाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स ने आखिरी बार 9 साल पहले प्लेऑफ में जगह बनाई थी जहां उसे फ़ाइनल मुक़ाबले में कोलकाता के ही हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वह केवल दो बार 2008 और 2014 में टॉप 4 में पहुंच पाई है। साल 2014 में पंजाब की टीम उपविजेता रही थी। पिछले चार सीजन में टीम छठे स्थान पर रही है। बीते साल पंजाब किंग्स टेबल पॉइंट्स में आठवें नंबर पर रही थी। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी में इस बार पंजाब की टीम अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहेगी।

वहीं केकेआर का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। टीम ने दो आईपीएल खिताब जीते हैं और टोटल 7 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। केकेआर ने 2021 में एयोन मॉर्गन की कप्तानी में फ़ाइनल खेला था। जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मोहाली पर होने वाले इस मैच में बारिश का साया है। मैच में बारिश होने की संभावना 50 प्रतिशत है। मैच से एक दिन पहले मोहाली में तेज बारिश हुई थी। मोहाली की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, लेकिन अगर बारिश हुई या बादल छाए रहे तो स्थिति बदल भी सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -

कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स - शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस।