31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Singapore open: पीवी सिंधु का जोरदार प्रदर्शन, कावाकामी को सीधे सैटों में 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

PV sindhu in Finals: रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने 32 मिनट तक चले इस मैच में जापानी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। पहले मिनट से सिंधु ने मैच में कड़ी पकड़ बनाई और कावाकामी को 21-15 , 21- 7 के बड़े अंतर से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Jul 2022, 12:13 PM IST

158.jpg

सिंधु ने सिंगापुर ओपन फाइनल में जगह बनाई।

PV sindhu Singapore open 2022 Semifinal: सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन सीरीज के विमंस सिंगल्स में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने जापानी की साएना कावाकामी को सीधे सैटों में हराते हुए 2-0 से सेमीफाइनल मुक़ाबला अपने नाम कर लिया। पिछले कुछ टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करने वाली सिंधु अब खिताब से मात्र एक कदम दूर हैं।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने 32 मिनट तक चले इस मैच में जापानी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। पहले मिनट से सिंधु ने मैच में कड़ी पकड़ बनाई और कावाकामी को 21-15 , 21- 7 के बड़े अंतर से हरा दिया।

यह भी पढ़ें- बाबर और विराट के बीच कूदे शाहिद अफरीदी , मोदी सरकार पर साधा निशाना


सिंधु ने कावाकामी के खिलाफ चार साल बाद मैच खेला है। आखिरी बार दोनों खिलाड़ी 2018 में चीन ओपन में आमने सामने आए थे। तब भी कावाकामी को मुंह की खानी पादी थी। सिंधु और कावाकामी के बीच इसको मिलकर अबतक 3 मुक़ाबले हुए हैं और हर बार भारतीय शटलर उनपर भारी पड़ी हैं।

पहले मैच में कावाकामी ने सिंधु को परेशान करने की पूरी कोशिश की। जापानी खिलाड़ी में मुश्किल जगहों पर शॉट्स मारे। लेकिन सिंधु ने बिना कोई गलती किए उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया। इस दौरान सिंधु ने दो वीडियो रेफरल भी लिए और दोनों की उनके फ़ेवर में आए। जिस से कावाकामी की हिम्मत और भी टूट गई।

दूसरे गेम में कावाकामी का संघर्ष जारी रहा। वह शटल को नियंत्रित करने में विफल रही औरउन्होंने सिंधु को 0-5 की आसान बढ़त दे दी। इसके बाद सिंधु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ये सेट 21- 7 के बड़े अंतर से जीता।

यह भी पढ़ें- मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जंप के फाइनल में पहुंचे, स्टीपलचेज़ में अविनाश साबले ने भी मारी बाजी


बता दें सिंधु ने इस साल सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब जीते हैं। अगर वे फाइनल मुक़ाबला जीतती हैं तो यह इस साल का उनका पहला सुपर 500 खिताब होगा।