31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: खराब फॉर्म से जूझ रहे KL Rahul को मिला मैनेजमेंट का साथ, जानिए क्या कहा भारतीय कोच ने

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ केएल राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पर हाल ही में उन्हें मैनेजमेंट का सपोर्ट मिला है। इस बारे में टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी बयान दिया है। क्या कहा द्रविड़ ने इस विषय पर? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Nov 2022, 1:42 PM IST

kl_rahul_gets_bowled.jpg

KL Rahul's out of form struggle continues

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है, पर टीम की सबसे बड़ी चिंता ओपनिंग बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) की खराब फॉर्म है। पिछले कुछ समय से ही केएल खराब फॉर्म से जूझ रहे है, जिससे भारतीय टीम को एक मज़बूत शुरुआत नहीं मिल पाती। ऐसे में कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले मैचों के लिए केएल को टीम से बाहर किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस भी केएल को टीम से बाहर करके ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौका देने की मांग कर रहे हैं। पर हाल ही में टीम मैनेजमेंट ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष साफ कर दिया है।


टीम मैनेजमेंट है केएल के साथ

खराब फॉर्म के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने यह साफ कर दिया है कि वो केएल के साथ है। साथ ही केएल को टीम से बाहर करने का कोई इरादा नहीं है।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN: जानिए टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच क्या रहा है इतिहास और इससे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

भारतीय कोच ने भी किया केएल का समर्थन

भारतीय टीम के प्रमुख कोच (Head Coach) और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी केएल का समर्थन किया है। द्रविड़ ने यह साफ़ कर दिया है कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में केएल ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ओपनिंग करेंगे। द्रविड़ ने केएल को बेहतरीन बल्लेबाज़ बताते हुए उनके फॉर्म में वापसी करने का भरोसा भी जताया है।


यह भी पढ़ें- खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आज़म को दी गौतम गंभीर ने सलाह

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल